1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्‍या: श्रीराम की लकड़ी से बनी आदम कद प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कीमत 35 लाख

अयोध्‍या: श्रीराम की लकड़ी से बनी आदम कद प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कीमत 35 लाख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 02:14 pm IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में होंगे। जहां वे अयोध्या शोध संस्थान के हस्तशिल्प संग्रहालय में भगवान राम की मूर्ति का कल मुख्यमन्त्तरी लोकार्पण करेंगे।

Sri Ram- India TV Hindi
Sri Ram

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ शुक्रवार को अयोध्‍या में होंगे। जहां वे अयोध्या शोध संस्थान के हस्तशिल्प संग्रहालय में भगवान राम  की मूर्ति का कल मुख्यमन्त्तरी लोकार्पण करेंगे। खास बात यह है कि यह प्रतिमा टीक वुड से बनाई गई है। ये मूर्ति बंगलुरू के कावेरी म्यूज़ियम में रखी थी जहाँ से इसे 35 लाख रुपये में अयोध्या के म्यूज़ियम के लिए खरीदा गया है। 

राज्‍य सरकार से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भगवान श्रीराम की यह मूर्ति वाकई में कला का एक बेजोड़ नमूना है। यह लकड़ी के एक पीस से तैयार की गई है। इसकी ऊंचाई करीब 7 फुट है। श्रीराम की यह मूर्ति कोदंड धनुष धारण किए हुए हैं। कहते है कि कोदंड वो धनुष है जिससे राम ने रावण का वध किया था। 

दक्षिण भारत मे भगवान राम की कोदंड स्वरूप पूजा जाता है। मूर्ति बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को कोदंड राम की इस मूर्ति के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत