1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने में लगेंगे अभी कुछ और दिन- सूत्र

Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने में लगेंगे अभी कुछ और दिन- सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 10:19 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 10:26 am IST

Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को अभी इमरेंजसी अप्रूवल मिलने में कुछ और दिन का समय लग सकता है।

Zydus Cadila Covid vaccine emergency approval will take few more days Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन - India TV Hindi
Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने में लगेंगे अभी कुछ और दिन- सूत्र Image Source : TWITTER.COM/ZYDUSUNIVERSE

नई दिल्ली. Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को अभी इमरेंजसी अप्रूवल मिलने में कुछ और दिन का समय लग सकता है। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दी। जायडस कैडिला ने कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए जुलाई महीने की शुरुआत में आवेदन किया था। कंपनी ने बताया था कि उसने अपनी कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी के आपातकालीन उपयोग के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मांगी है।

कंपनी ने बताया कि उसने भारत में अबतक 50 से अधिक केंद्रों में अपने कोविड-19 वैक्सीन के लिए क्लीनिकल परीक्षण किया है।

जायडस कैडिला ने एक बयान में कहा था कि कंपनी ने जायकोव-डी के लिए डीसीजीआई के कार्यालय में ईयूए के लिए आवेदन किया है। यह कोविड-19 के खिलाफ एक प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है। कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ शरविल पटेल के अनुसार, जब वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी, तो इससे न सिर्फ व्यस्कों को, बल्कि 12 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को भी मदद मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत