1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक के बाद एक 3 भूकंप के झटकों से हिला तमिलनाडु, घरों की दिवारों में पड़ी दरारें

एक के बाद एक 3 भूकंप के झटकों से हिला तमिलनाडु, घरों की दिवारों में पड़ी दरारें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2022 05:54 pm IST,  Updated : Mar 25, 2022 05:58 pm IST

दो घंटे से भी कम समय में भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 1.2 से 1.5 के बीच मापी गई।

3 Earthquakes Tremors Felt in Tamil Nadu - India TV Hindi
3 Earthquakes Tremors Felt in Tamil Nadu  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दो घंटे से भी कम समय में भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किये गए
  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी
  • रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 1.2 से 1.5 के बीच मापी गई

चेन्नई: तमिलनाडु के डिंडीगुल इलाके में शुक्रवार तड़के दो घंटे से भी कम समय में भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 1.2 से 1.5 के बीच मापी गई। यहां से 464 किलोमीटर दूर, डिंडीगुल जिले के ओडनचत्रम के पास यह झटके महसूस किये गए। एनसीएफएस की वेबसाइट के अनुसार, पहला झटका सवेरे चार बजकर 33 मिनट पर (तीव्रता 1.2) महसूस किया गया।

दूसरा झटका छह बजकर चार मिनट पर और तीसरा छह बजकर सात मिनट पर आया। इन दोनों झटकों की तीव्रता 1.5 थी। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर अंदर था। टीवी चैनलों के अनुसार गांव में लोगों के कुछ घरों में दरारें पड़ गईं और किसी नुकसान की पुष्टि करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

(इनपुट भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत