1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Vande Bharat Train: 6 घंटे 35 मिनट में 441 किलोमीटर, आज से दौड़ेगी जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और किराया

Vande Bharat Train: 6 घंटे 35 मिनट में 441 किलोमीटर, आज से दौड़ेगी जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और किराया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 16, 2025 11:22 am IST,  Updated : Aug 16, 2025 02:33 pm IST

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज यानी 16 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी। 6 घंटे 35 मिनट में 441 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से दौड़ने लगेगी। जानें रूट और किराया...

वंदे भारत एक्सप्रेस - India TV Hindi
वंदे भारत एक्सप्रेस Image Source : FILE PHOTO (ANI)

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज यानी 16 अगस्त से पटरी पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन को आज ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है, जो आज से जमालपुर हावड़ा रूट पर भी चलेगी। हालांकि इस ट्रेन का नियमित संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा। जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन है जो  441 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 35 मिनट में पूरी करेगी। यह ट्रेन इस रूट पर अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन होगी।

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर 22310/22309 है और यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। जमालपुर से हावड़ा की यात्रा के दौरान जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आठ स्टेशनों पर रुकेगी। जिसमें भागलपुर, बराहाट, मंदर हिल, हंसडीहा, नोनियात, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन शामिल हैं।

जानें टाइम टेबल और किराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत