Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 12 घंटे में 881 किलोमीटर, 10 अगस्त से दौड़ेगी भारत की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन, चेक करें रूट

12 घंटे में 881 किलोमीटर, 10 अगस्त से दौड़ेगी भारत की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन, चेक करें रूट

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Aug 09, 2025 11:36 am IST, Updated : Aug 09, 2025 12:03 pm IST

10 अगस्‍त से भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। नई अजनी-पुणे वंदे भारत एक्‍सप्रेस 881 किलोमीटर की दूरी मात्र 12 घंटे में पूरी कर लेगी। जानें इसका रूट क्या होगा?

वंदे भारत ट्रेन - India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (PTI) वंदे भारत ट्रेन

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्‍त को तीन वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, इनमें भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन महाराष्‍ट्र के अजनी (नागपुर) से पुणे के बीच चलेगी और यह ट्रेन 881 किलोमीटर की दूरी मात्र 12 घंटे में पूरी करेगी। इस ट्रेन के साथ ही पीएम मोदी  केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्‍सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दें कि केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी ट्रेन कर्नाटक के दो महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी और कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस  श्री माता वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों को ध्‍यान में रखकर चलाई जा रही है।इस ट्रेन से वैष्णो देवी के साथ ही यात्री अमृतसर गोल्‍डन टेम्‍पल की यात्रा भी कर सकेंगे।  

देख लें पूरा रूट 

26102 अजनी (नागपुर) - पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:50 पर अजनी से चलेगी और रात 9:50 पर पुणे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या ( 26102) अगले दिन सुबह 6:25 पर पुणे से चलेगी और शाम 6:25 पर अजनी (नागपुर ) पहुंचेगी।


अजनी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

पुणे से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

जानें खास बातें
अजनी और पुणे के बीच सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 10 स्‍टेशनों पर रुकेगी। पुणे–अजनी–पुणे वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन संख्‍या 26101/26102 का नियमित संचालन 11 अगस्‍त से पुणे स्‍टेशन से और 12 अगस्‍त से अजनी स्‍टेशन से शुरू होगा और ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन में आठ कोच (1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार) होंगे, जिसमें 590 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी। 

किन्हें होगा फायदा, देखें पूरा टाइम-टेबल

ट्रेन संख्या 26101 पुणे से सुबह 6:25 बजे चलेगी और 18:25 बजे अजनी पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 26102 अजनी से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी और 21:50 बजे पुणे पहुंचेगी। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

अजनी (नागपुर) और पुणे के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से इन दोनों शहरों और रास्ते में पड़ने वाले कस्बों के बीच काम, व्यवसाय, पढ़ाई और पर्यटन के लिए यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों की एक बड़ी आबादी को अत्यधिक लाभ होगा।

यह नियमित यात्रा और विशेष यात्राओं पर जाने वाले व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों के लिए लाभदायक होगी और व्यापार एवं वाणिज्य के अवसरों को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

ये भी पढ़ें:
Vande Bharat Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 10 अगस्त से दौड़ेंगी 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस, ये हैं रूट

Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद पहुंचने में लगेगा सिर्फ 2 घंटे का समय, 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement