1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Published : Dec 01, 2023 05:42 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 06:23 am IST

Aap Ki Adalat : रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में मेहमान होंगे जाने माने रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह। इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

'आप की अदालत' में रैपर,...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में रैपर, पॉप स्टार और सिंगर बादशाह Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat : देश के सबसे लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में मेहमान होंगे जानेमाने सिंगर, रैपर  और पॉप स्टार बादशाह। वे इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। बादशाह अपने गानों के चलते फैंस के बीच एक अलग जगह बना चुके हैं। बादशाह अक्सर अपने गानों के चलते सुर्खियों में भी रहते हैं। आप की अदालत में बादशाह का यह एपिसोड आप आज रात 10 बजे इंडिया टीवी न्यूज चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

गानों को मिली अपार लोकप्रियता

म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए बादशाह ने काफी मेहनत की। इस मेहनत से उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में नई पहचान मिली।  उन्होंने कई ऐसे गाने गाए जिसे अपार लोकप्रियता मिली। उनके  गानों की खासियत यह रही कि वे आम लोगों की जबान पर आसानी से चढ़ जाते हैं। बेहद आसान बोल के जरिए आम लोगों के दिलों तक पहुंच जाते हैं। सैटरडे.. सैटरडे, डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो.. लड़की ब्यूटीफुल.. जैसे गानों से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। 'आप की अदालत' में उन्होंने रजत शर्मा के सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

'आप की अदालत' में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 172 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत