1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'तीन बार सोचा आत्महत्या कर लूं, लेकिन...', आप की अदालत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने किया खुलासा

'तीन बार सोचा आत्महत्या कर लूं, लेकिन...', आप की अदालत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने किया खुलासा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 13, 2025 11:19 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 11:19 pm IST

इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम में स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनके मन में एक बार नहीं तीन तीन बार आत्महत्या का ख्याल आया था। जानिए शमी ने क्या बताया?

Mohammed Shami in Aap ki Adalat- India TV Hindi
स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने किए कई खुलासे

नई दिल्ली: भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने पहली बार खुलासा किया है कि उन्होंने कम से कम तीन बार आत्महत्या करने के बारे में सोचा था, लेकिन लाखों प्रशंसकों के "प्यार और स्नेह" के कारण उन्होंने यह कदम नहीं उठाया। रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में सवालों के जवाब देते हुए, शमी ने कई खुलासे किए कि कैसे विश्व कप के दौरान वह इंजेक्शन लेने के लिए अस्पताल गए थे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी बस से अपने होटल लौट रहे थे। उन्होंने एम.एस. धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा और अन्य खिलाड़ियों के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की।

तीन बार आया आत्महत्या का विचार

आप की अदालत में मोहम्मद शमी ने कहा," मेरे मन में विचार आया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, भगवान का शुक्र है, वरना मैं विश्व कप से चूक जाता..मेरे मन में जीवन समाप्त करने का विचार आया था, लेकिन फिर मैंने निर्णय लिया कि इस खेल ने मुझे इतना नाम दिया है, मैं ये सब भूलकर मौत के लिए क्यों सोचूं, ..मैंने फिर लोगों के प्यार और स्नेह के बारे में सोचा। फिर मैंने निर्णय लिया, ये सब अब भूल जाओ और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करो।

जब उनसे पूछा गया कि इस पारिवारिक विवाद के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर ध्यान कैसे केंद्रित किया, तो शमी ने जवाब दिया: "यह वाकई मुश्किल था..यह आपको चुभता है...जब आप एक बेहद प्रतिस्पर्धी खेल खेलते हैं, तो आपको दोनों तरफ नज़र रखनी पड़ती है कि वहाँ क्या हो रहा है और यहाँ क्या हो रहा है..आप बहुत दबाव में काम करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत