1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘…फिर वही इंसाफ असद को क्यों नहीं मिला?’, अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर भड़के अबू आजमी

‘…फिर वही इंसाफ असद को क्यों नहीं मिला?’, अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर भड़के अबू आजमी

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Apr 14, 2023 06:38 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 06:39 pm IST

अबू आजमी ने कहा कि जब देश पर हुए इतने बड़े हमले के वक्त एनकाउंटर नहीं होता और कसाब को जिंदा पड़कर कानून के तहत सजा दी जाती है तो असद केस में ऐसा क्यों नहीं हुआ।

Abu Azmi, Abu Azmi Asad Encounter, Asad Encounter Latest, Asad Encounter Abu Azmi- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी। Image Source : FILE

मुंबई: उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर सियासत जारी है। AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने असद के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। महाराष्ट्र में सपा के विधायक अबू आजमी इस कड़ी में ताजा नाम हैं। अबू आजमी ने कहा है कि मुंबई हमलों में शामिल अजमल कसाब इतना बड़ा आतंकी था फिर भी उसे कानूनन सजा हुई, फिर वही इंसाफ असद को क्यों नहीं मिला।

‘कसाब तक का भी एनकाउंटर नहीं हुआ था’

अतीक के बेटे असद की मौत पर अबू आजमी ने कहा, ’26 नवंबर 2008 को मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले कसाब को मरीन ड्राइव गिरगांव चौपाटी पर पुलिस ने पकड़ा। वह गोलियां चला रहा था तब भी उसका एनकाउंटर नहीं किया। उसे जिंदा पकड़ा और हमारे देश के कानून के आधार पर मुकदमा चलाया और मौत की सजा मिलने पर फांसी दी। जब देश पर हुए  इतने बड़े हमले के वक्त एनकाउंटर नहीं होता और कसाब को जिंदा पड़कर कानून के तहत सजा दी जाती है तो असद केस में ऐसा क्यों नहीं हुआ?’

‘असद का मर्डर किया गया, फर्जी है एनकाउंटर’
बीजेपी सरकार पर बरसते हुए अबू आजमी ने कहा, ‘असद का कोल्ड ब्लडेड मर्डर किया गया है। उसने जो कृत्य किये मैं उसका समर्थन नहीं करता। उसे उसके लिए सजा होनी चाहिए थी पर कानून के हिसाब से। यह एनकाउंटर फर्जी है। अब बीजेपी फर्जी एनकाउंटर करने के बजाये कानून ही बना दे कि जो गुंडा खून करेगा उसका इनकाउंटर किया जाएगा। कानून बनाकर मामला ही खत्म कर दे।’ बता दें कि यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत