1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामलीला में पूनम पांडे नहीं करेंगी मंदोदरी का रोल, विवाद के बाद कमेटी ने लिखा पत्र-हमें माफ करें

रामलीला में पूनम पांडे नहीं करेंगी मंदोदरी का रोल, विवाद के बाद कमेटी ने लिखा पत्र-हमें माफ करें

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 23, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 09:24 pm IST

लव कुश रामलीला कमेटी ने फैसला किया है कि पूनम पांडे लवकुश रामलीला में मंदोदरी का रोल नहीं करेंगी। इसे लेकर कमेटी ने पूनम पांडे को आज पत्र लिखा है।

पूनम पांडे- India TV Hindi
पूनम पांडे Image Source : SOCIAL MEDIA

पूनम पांडे लवकुश रामलीला में मंदोदरी का रोल नहीं निभा सकेंगी। आज लव कुश रामलीला कमेटी ने ये फैसला लिया है और इसे लेकर कमेटी ने पूनम पांडे को पत्र लिखा है। पूनम पांडे दिल्ली में होने वाली भव्य लवकुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली थीं। मंदोदरी के रोल के लिए उनका नाम फाइनल होने के बाद से ही इस फैसले का जमकर विरोध हो रहा था, आखिरकार विरोध को देखते हुए लवकुश रामलीला समिति ने आखिरकार उन्हें हटाना ही उचित समझा और इसे लेकर पूनम पांडे को पत्र लिखकर सूचित किया।

समिति ने लिखा-हमें क्षमा कर दें


समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने समिति के आमंत्रण पर मंदोदरी की भूमिका निभाने की सहमति दी थी। लेकिन उनके नाम की घोषणा के बाद अनेक संस्थानों और वर्गों से आपत्तियां सामने आईं, जिससे रामलीला के उद्देश्य प्रभु श्रीराम का संदेश समाज तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी वजह से गहन विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि इस वर्ष मंदोदरी की भूमिका किसी अन्य कलाकार से करवाई जाएगी। समिति ने पूनम पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इस निर्णय को समझेंगी और क्षमा करेंगी।

समिति ने लिखा पत्र
Image Source : REPORTERसमिति ने लिखा पत्र

पूनम पांडे ने किया था पोस्ट

बता दें कि कल ही यानी सोमवार को ही पूनम पांडे ने एक वीडियो भी शेयर किया था और उसके जरिए बताया था कि वो इस किरदार को निभाने के लिए कितनी उत्साहित हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं नवरात्र के लिए पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखूंगी। मंदोदरी को रोल मिलने के बाद से ही उनके खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई जा रही थी और इस विवाद को देखते हुए ही कमेटी ने ये फैसला लिया कि उन्हें इस रोल से हटा दिया जाए। अब उनकी जगह मंदोदरी का किरदार कोई और निभाएगा।  

पूनम पांडे को लेकर हुआ था विरोध

पूनम पांडे के नाम को लेकर विश्व हिंदू परिषद से लेकर कंप्यूटर बाबा तक ने कड़ा विरोध जताया था। कंप्यूटर बाबा ने तो इतना कह दिया था कि पूनम पांडे को तो मंदोदरी नहीं, सूर्पनखा का रोल देना चाहिए। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि रामलीला के अध्यक्ष को इतनी बुद्धि नहीं आई कि आपको किसको क्या पात्र देना चाहिए? मैं ये अनुरोध करूंगा कि जो जैसा है उसको वैसा ही पात्र बनाया जाए।"

वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने पूनम पांडे को रामलीला में लिए जाने के विरोध में एक चिट्ठी लिखकर आग्रह किया था कि उन्हें इस भूमिका से हटा दिया जाना चाहिए। पत्र में लिखा गया था कि रामलीला केवल एक नाट्य-प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कारों का एक जीवंत हिस्सा है। 

ये भी पढ़ें:
'अभी रुक जाओ हंसना मत...', हाफ एनकाउंटर के बाद किडनैपर से बोली UP पुलिस; VIDEO पर उठे सवाल
गौरव भाटिया टीवी डिबेट वाले अपने वायरल VIDEO और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पहुंचे दिल्ली HC, की ये मांग
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत