1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान वापस लौट रहा है, मुंबई एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान, जानें वजह

लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान वापस लौट रहा है, मुंबई एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान, जानें वजह

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 13, 2025 08:59 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 09:33 am IST

एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 ने आज सुबह मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ाने भरने के बाद अब यह विमान वापस मुंबई लौट रहा है। वापस लौटने की पता का अभी तक जानकारी नहीं आ सकी है ऐसा आखिर क्या हुआ। अधिक जानकारी का इंतजार है।

एयर इंडिया- India TV Hindi
एयर इंडिया Image Source : FILE

मुंबई से लंदन जा रहा एयर इंडिया वापस लौट रहा है। फ्लाइटराडार 24 के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 ने आज सुबह मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ाने भरने के बाद अब यह विमान वापस मुंबई लौट रहा है। बताया जा रहा है कि ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने इस विमान को वापस लौटाया है। इसके साथ ही कई विमानों का रूट भी डायवर्ट किया है।

एयर इंडिया के मुताबिक ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एयर इंडिया अपनी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट कर रहा है या फिर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।

इन उड़ानों पर पड़ा असर

  1. AI130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई – वियना डायवर्ट किया गया
  2. AI102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली – शारजाह डायवर्ट किया गया
  3. AI116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दा डायवर्ट किया गया
  4. AI2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई डायवर्ट किया गया
  5. AI129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई वापस आ रहा है
  6. AI119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई वापस आ रहा है
  7. AI103 – दिल्ली-वाशिंगटन – दिल्ली वापस आ रहा है
  8. AI106 – नेवार्क-दिल्ली – दिल्ली वापस आ रहा है
  9. AI188 – वैंकूवर-दिल्ली – जेद्दा डायवर्ट किया जा रहा है
  10. AI101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट किया जा रहा है
  11. AI126 – शिकागो-दिल्ली – डायवर्ट किया जा रहा है जेद्दाह के लिए
  12. AI132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह के लिए डायवर्ट किया गया
  13. AI2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – वियना के लिए डायवर्ट किया गया
  14. AI104 – वाशिंगटन-दिल्ली – वियना के लिए डायवर्ट किया गया
  15. AI190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट किया गया
  16. AI189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली वापस लौट रहा है

एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उनके ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

अहमदाबाद में क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान

बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171)   कुल 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा था। यह विमान करीब 11 साल पुराना था। इस हादसे में विमान में सवार एक शख्स जिंदा बच गया जबकि विमान में सवार  241 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिस मेडिकल कॉलेज कैंपस में यह विमान गिरा वहां भी बड़े पैमाने तबाही हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत