1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान, अगले सप्ताह से चलाएगा देशव्यापी अभियान

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान, अगले सप्ताह से चलाएगा देशव्यापी अभियान

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 05, 2025 09:41 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 09:41 pm IST

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मोर्चा खोल दिया है। बोर्ड का कहना है कि इस विधेयक के खिलाफ अगले सप्ताह से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

All India Muslim Personal Law Board announced said will run a nationwide campaign from next week- India TV Hindi
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान Image Source : FILE PHOTO

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ पर्सनल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि इस विधेयक के खिलाफ अगले सप्ताह से बोर्ड देशव्यापी आंदोलन चलाएगे। इसके लिए कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, 'वक्फ संशोधन बिल को लेकर उसकी तरफ से कानून लड़ाई और लड़क पर दोनों तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन करके गृहमंत्री और राष्ट्रपति तक ज्ञापन पहुंचाए जाएंगे।'

बोर्ड की युवाओं से अपील

बोर्ड ने कहा, 'Save Waqf , Save the constitution नाम से इस अभियान को चलाया जाएगा, जिसके तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, मल्लपपुरम, पटना, रांची, मलेरकोटला और लखनऊ जैसे शहरों में बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। इसकी शुरुआथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के प्रोग्राम से की जाएगी। इसके पहले चरण का कार्यक्रम बकरा ईद तक होगा।' बोर्ड ने युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा इस प्रदर्शन में हिस्सा लें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें।

राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय

इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन बिल पर अपनी चिंता जताने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तत्काल मुलाकात का समय मांगा है, इससे पहले कि राष्ट्रपति इस बिल को मंजूरी दें। AIMPLB के के प्रवक्ता डॉ. एस क्यू आर इलियास ने बोर्ड के महासचिव मौलाना फजलुर रहीम मुजद्ददी की ओर से लिखे गए पत्र के विषय को शेयर करते हुए लिखा- "अधिनियम द्वारा पेश किए गए संशोधन में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं जो वक्फ संस्थान के प्रशासन और स्वायत्तता को प्रभावित करते हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से धार्मिक और धर्मार्थ गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत