1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी को घेरा, कहा- पूरा देश शोक में डूबा और ये कर रहीं डांस

अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी को घेरा, कहा- पूरा देश शोक में डूबा और ये कर रहीं डांस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2021 09:29 am IST,  Updated : Dec 11, 2021 09:35 am IST

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, '26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी।

लोक कलाकारों के साथ...- India TV Hindi
लोक कलाकारों के साथ डांस करतीं प्रियंका गांधी  Image Source : TWITTER (PRIYANKA GANDHI)

Highlights

  • अमित मालवीय ने लिखा, '26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी
  • वीडियो प्रियंका गांधी के गोवा के दौरे का है
  • वीडियो में प्रियंका गांधी लोक कलाकारों के साथ डांस कर रही हैं

नई दिल्लीः भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी का एक डांस वीडियो शेयर करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। यह वीडियो प्रियंका गांधी के गोवा के दौरे का है, जिसमें प्रियंका गांधी लोक कलाकारों के साथ डांस कर रही हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, '26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे भी ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?'

इसी वीडियो को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने भी प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा कि एक तरफ पूरा देश वीरों को खोने का शोक मना रहा है। अभी तो सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के समय पूरे देश की आंखें नम हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी हंस रही हैं, नाच रही हैं और जश्न मना रही हैं। वह इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ा सकती थीं। लेकिन इन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

भाजपा के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंन लिखा, 'राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही जश्न की ये तस्वीरें दिल को कचोटती हैं। देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती हैं।'

गौरतलब है कि शोक में डूबे राष्ट्र ने नम आंखों से सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी। दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को उनकी बेटियों ने एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत