1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Andhra Pradesh: चित्तूर जिले के एक थाने में हुआ धमाका, एक पुलिसकर्मी घायल

Andhra Pradesh: चित्तूर जिले के एक थाने में हुआ धमाका, एक पुलिसकर्मी घायल

 Published : Oct 08, 2022 01:29 pm IST,  Updated : Oct 08, 2022 01:29 pm IST

Andhra Pradesh: बता दें, विस्फोटक सामग्री 2018 में जब्त की गई थी जब इसे क्षेत्र में खदान संचालकों द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वही थाना भवन के पिछले हिस्से में दफना दिया गया था। पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के जब्त की गई सामग्री अचानक उड़ गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO (PTI)

Highlights

  • विस्फोट और आग से इलाके में दहशत
  • थाने में मौजूद एक पुलिसकर्मी को आई चोटें
  • घटना में थाना भवन व आसपास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शनिवार को एक पुलिस थाने के परिसर में विस्फोट हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। विस्फोट उस समय हुआ जब गंगाधारा नेल्लोर पुलिस थाना परिसर में जमा कुछ विस्फोटक सामग्री दिन तड़के फट गई। एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं।

विस्फोट और आग से इलाके में दहशत

विस्फोटक सामग्री 2018 में जब्त की गई थी जब इसे क्षेत्र में खदान संचालकों द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वही थाना भवन के पिछले हिस्से में दफना दिया गया था। पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के जब्त की गई सामग्री अचानक उड़ गई। जोरदार विस्फोट और आग से इलाके में दहशत फैल गई। आग में विभिन्न मामलों में जब्त एक कार और कुछ दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। घटना में थाना भवन व आसपास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

थाने में मौजूद एक पुलिसकर्मी को आई चोटें

चूंकि विस्फोट के समय भंडारण स्थल के आसपास कोई नहीं था, इसलिए कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। थाने में मौजूद एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाने का दौरा किया। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इससे पहले मणिपुर में पूर्व विधायक के घर के बाहर हुआ था बम ब्लास्ट

बीते दिन मणिपुर में एक पूर्व विधायक के घर के बाहर बम विस्फोट हो गया है। इंफाल पश्चिम जिले में पूर्व विधायक के लोकेन सिंह के आवास के बाहर गुरुवार रात मध्यम तीव्रता का एक आईईडी (IED) विस्फोट हुआ। विस्फोट से आसपास के लोग डर गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

घर का मुख्य दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त 

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से सिंह के आवास का मुख्य द्वार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके बगल में लगे स्ट्रीट लैंप और सड़क के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, क्वाकीथेल ताखेलंबम लेइकाई इलाके में हुए इस विस्फोट के तुरंत बाद मणिपुर पुलिस और बम स्पेशलिस्ट के दल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत