1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'बिलावल की टिप्पणी 1971 के दर्द को दर्शाती है', पाक विदेश मंत्री की टिप्पणी पर बोले अनुराग ठाकुर

'बिलावल की टिप्पणी 1971 के दर्द को दर्शाती है', पाक विदेश मंत्री की टिप्पणी पर बोले अनुराग ठाकुर

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 16, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 11:15 pm IST

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार के सीधे समर्थन से पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगाह बना हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(फाइल फोटो)- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(फाइल फोटो) Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के निजी हमले को शुक्रवार को ‘‘बहुत घृणित और शर्मनाक’’ करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के सीधे समर्थन से पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगाह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर का बयान बहुत ही घिनौना और शर्मनाक है। 

सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि भुट्टो की यह टिप्पणी इस दिन भारत से मिली हार पर पाकिस्तान के दर्द का नतीजा हो सकती है। उनका इशारा 1971 के युद्ध में आज ही के दिन पाकिस्तान पर भारत की जीत की ओर था। ठाकुर ने कहा कि 93 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और भुट्टो के नाना फूट-फूट कर रोए थे। 

'आज पाकिस्तान आतंकवाद की पनाहगाह बना हुआ है'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान में आधी रात में अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। इसके अलावा सूचना और प्रसारण मंत्री ने भुट्टो को अपने देश से आतंकवाद को खत्म करने पर फोकस करने के लिए कहा। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान आतंकवाद की पनाहगाह बना हुआ है और सभी जानते हैं कि आतंकियों को मारने के लिए कहां जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सबसे पाकिस्तान अपना मुंह नहीं छिपा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत