1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सांसद ओवैसी ने पश्चिमी मीडिया के दोगलेपन पर उठाए सवाल, बोले- अपने देश में कुछ हो तो आतंकी हमला, पहलगाम पर हो तो कुछ और

सांसद ओवैसी ने पश्चिमी मीडिया के दोगलेपन पर उठाए सवाल, बोले- अपने देश में कुछ हो तो आतंकी हमला, पहलगाम पर हो तो कुछ और

 Published : May 10, 2025 04:40 pm IST,  Updated : May 10, 2025 04:40 pm IST

सांसद ओवैसी ने आज पश्चिमी मीडिया और आईएमएफ पर सवाल उठाया है। ओवैसी ने पश्चिमी मीडिया पर कहा कि आप कैसे पहलगाम हमले को आतंकी हमला नहीं कह सकते, जब आपके यहां कुछ होता है तो आप उसे आतंकी हमला मानते हैं।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
सांसद असदुद्दीन ओवैसी Image Source : PTI

हैदराबाद: भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर पूरा देश एकजुट है। पाकिस्तान बीती रात से भारत पर हमला कर रहा है, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इधर पश्चिमी मीडिया पहलगाम के हमले को लेकर भारत के रवैये को सही नहीं बता रहा, बल्कि पहगाम आतंकी हमले को पश्चिमी मीडिया उग्रवाद और बंदूकधारी कह रहा। इस पर अब हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिमी मीडिया को आईना दिखाया है।

पश्चिमी मीडिया को दिखाया आईना

पश्चिमी मीडिया द्वारा पहलगाम को आतंकी हमला कहने में आनाकानी करने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आप (पश्चिमी मीडिया) पहलगाम आतंकी हमले के लिए मिलिटेंट्स (उग्रवादी) और गनमैन्स (बंदूकधारी) जैसे शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? ये वे लोग हैं जो भारत में आए और उन्होंने केवल उन लोगों को गोली मारी जो मुसलमान नहीं थे। अगर कोई आतंकवादी आकर आपसे आपका धर्म पूछे तो आप उन्हें क्या कहेंगे? वे धर्म के नाम पर हत्या करते हैं, वे आतंकवादी ही हैं। 

ओवैसी ने पश्चिमी मीडिया के दोगलेपन पर सवाल दागते हुए कहा कि आपके पास दो नियम कैसे हो सकते हैं? अगर आपके देश में कुछ होता है तो वे आप इसे आतंकवादी हमला कहते हैं, तो पहलगाम हमले को आतंकी हमला क्यों नहीं कह सकते?"

आईएमएफ के फंड पर भी उठाए सवाल

आगे एक अन्य ट्वीट में पाकिस्तान के लिए IMF के बेलआउट पैकेज पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा, "ये (पाकिस्तान) आधिकारिक भीख मांगेंगे। उन्होंने IMF से 1 बिलियन डॉलर का लोन लिया। IMF कोई अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष नहीं है; वे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय उग्रवादी कोष दे रहे हैं। अमेरिका, जर्मनी और जापान इस पर कैसे सहमत हो गए? नेतृत्व की बात तो भूल ही जाइए, वे (पाकिस्तान) अर्थव्यवस्था चलाना भी नहीं जानते। आप लोग वहां बैठकर हमें बता रहे हैं कि इस्लाम क्या है, लेकिन आपके पास यहां की शांति को बिगाड़ने और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने के लिए गलत नीतियां हैं।"

ये भी पढ़ें:

चंडीगढ़ और मुंबई में लगाए जा रहे ब्लड कैंप, ड्यूटी पर तैनात जवानों के काम आएंगे ये खून; बढ़-चढ़कर लोग ले रहे भाग

'आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह देंगे, भविष्य के लिए याद रखे दुश्मन देश', भारत सरकार का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत