1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ और मुंबई में लगाए जा रहे ब्लड कैंप, ड्यूटी पर तैनात जवानों के काम आएंगे ये खून; बढ़-चढ़कर लोग ले रहे भाग

चंडीगढ़ और मुंबई में लगाए जा रहे ब्लड कैंप, ड्यूटी पर तैनात जवानों के काम आएंगे ये खून; बढ़-चढ़कर लोग ले रहे भाग

 Published : May 10, 2025 03:55 pm IST,  Updated : May 10, 2025 03:55 pm IST

चंडीगढ़ और मुंबई में ब्लड कैंप का आयोजन किया जा रहा है, यह ब्लड पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर तैनात जवानों के इमरजेंसी हालात में काम आएंगे।

blood camp- India TV Hindi
चंडीगढ़ में लगाए गए ब्लड कैंप Image Source : ANI

भारतीय सेना इस वक्त पाकिस्तान के साथ चल रहे विवाद के चलते बॉर्डर इलाकों पर अपना काम बखूबी कर रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज रात से ही पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भी भारत के 20 से ज्यादा शहरों को निशाना बनाया, जिसपर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी ड्रोन को मार गिराया है।

कई जगहों पर लगाए गए ब्लड कैंप

इसी बीच खबर आ रही है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों की मदद के लिए चंडीगढ़ और मुंबई में रक्तदान के लिए लोगों से आग्रह किया जा रहा है और कई जगहों पर ब्लड कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। चंडीगढ़ की पीजीआईएमईआर अस्पताल ने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात जवानों की सहायता के लिए आपातकालीन रक्त भंडार बनाने हेतु स्वैच्छिक रक्तदान का आग्रह किया है।

चंडीगढ़ में भी लगे ब्लड कैंप

इधर मुंबई के नायर अस्पताल ने भी देश के सैनिकों के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया, इसका स्लोगन दिया गया 'रक्तदान देश के नाम'। नायर अस्पताल ने कहा कि आज ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया ताकि अगर भविष्य में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो किसी भी प्रकार से की कमी नहीं पढ़नी चाहिए। लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

पाकिस्तान के 6 एयरबेस स्वाहा

जानकारी दे दें कि 9 और 10 मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई जगहों पर मिसाइल से अटैक किया। साथ ही ड्रोन और फाइटर जेट्स का भी इस्तेमाल किया। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया है। इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले करके पाकिस्तान के 6 एयरबेस और कई सारे रडार सिस्टम को नेस्तनाबूत कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

​जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने, लगातार हो रहे धमाके

फुस्स निकली पाकिस्तान की फतह-2, जानिए दुश्मन देश के पास और कौन-कौन सी हैं मिसाइलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत