1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों से संबंधित लोगों पर बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों में 11 लोग गिरफ्तार

भारत में बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों से संबंधित लोगों पर बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों में 11 लोग गिरफ्तार

 Published : Dec 30, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 11:34 pm IST

भारत में बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों से संबंधित लोगों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि कथित तौर पर बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों आदेश पर काम कर रहे थे।

bangladesh terror module accused arrested- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

बांग्लादेश में बीते कई दिनों से बड़े स्तर पर हिंसा हो रही है। वहां पर हिंदुओं पर जमकर जुल्म किया जा रहा है। इस बीच अब बांग्लादेशी कट्टरपंथी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में अस्थिरता फैलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। असम एसटीएफ ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी असम और त्रिपुरा से की गई है। असम एसटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां कीं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के कट्टरपंथी समूहों से संबंध रखने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- "सोमवार की रात को असम के बारपेटा, चिरांग और दरांग जिलों के साथ त्रिपुरा में भी एक ऑपरेशन चलाया गया। हमने कुल 11 जिहादी तत्वों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेश में मौजूद समूहों के सीधे आदेशों पर काम कर रहे थे।"

पूर्वोत्तर में अस्थिरता फैलाना था मकसद

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों को 'नवगठित इंडियन मुजाहिदीन-के' के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया- "इनमें से 10 को असम से और एक को त्रिपुरा से पकड़ा गया। इनका मुख्य उद्देश्य असम और पूर्वोत्तर के बाकी हिस्सों में अस्थिरता फैलाना था। वे देश के इस हिस्से में मुस्लिम वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-"बदले का शिकार"?

बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत