1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरू महानगरपालिका के मुख्यालय में लगी भीषण आग, 9 लोग घायल, दमकल की गाड़ियां मौजूद

बेंगलुरू महानगरपालिका के मुख्यालय में लगी भीषण आग, 9 लोग घायल, दमकल की गाड़ियां मौजूद

 Written By: Avinash Rai
 Published : Aug 11, 2023 07:47 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 08:17 pm IST

बेंगलुरू महानगरपालिका में भीषण आग लगने से 9 लोग घायल हो गए हैँ। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि घायलों में कई लोग मुख्यालय के कर्मचारी हैं।

Bengaluru BBMP headquarter fire outbereak nine people injured fire brigade available on spot- India TV Hindi
बेंगलुरू महानगरपालिका में लगी भीषण आग Image Source : TWITTER

बृहद बेंगलुरू महानगरपालिका मुख्यालय में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में चीफ इंजीनियर शिव कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किरण, संतोष और विजयमाला घायल हुए हैं। सभी घायलों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि महानगरपालिका का मुख्यालय बेंगलुरू के हडसन सर्कल पर स्थित है। 

सीएम और डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

बेंगलुरू में बीबीएमपी कार्यालय में आग की घटना पर कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज ने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम ने हमें सभी आवश्यक मदद देने के निर्देश दिए हैं। हम मरीजों के इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं। जांच पूरी तक हमें किसी नतीजे तक नहीं पहुंचना चाहिए। डॉक्टर हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।

इस घटना से जुड़ी और जानकारी मिलते ही स्टोरी को अपडेट कर दिया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत