1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ डिलीवरी घोटाले का शिकार, ₹1.85 लाख के फोन की जगह मिला पत्थर- देखें VIDEO

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ डिलीवरी घोटाले का शिकार, ₹1.85 लाख के फोन की जगह मिला पत्थर- देखें VIDEO

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 30, 2025 11:54 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 12:00 am IST

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर डिलीवरी घोटाले का शिकार होने के बाद बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

फोन की जगह मिला पत्थर- India TV Hindi
फोन की जगह मिला पत्थर Image Source : REPORTER

कर्नाटक: ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ₹1.85 लाख के महंगे स्मार्टफोन की जगह पैकेज में टाइल का एक टुकड़ा मिला। पीड़ित ने इस "डिलीवरी घोटाले" के खिलाफ कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

₹1.85 लाख के फोन की जगह मिला टाइल

वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ प्रेमानंद ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने दिवाली सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ऐप से ₹1,85,000 का सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। उन्होंने क्रेडिट के माध्यम से पूरी कीमत का भुगतान कर दिया था।

जब तय तारीख पर उन्हें पार्सल डिलीवर हुआ और उन्होंने उसे खोला, तो वे यह देखकर चौंक गए कि बॉक्स के अंदर मोबाइल फोन की जगह टाइल का एक टुकड़ा रखा हुआ था।

बॉक्स खोलते हुए की रिकॉर्डिंग

प्रेमानंद ने शिकायत में बताया कि डिलीवरी लेते समय उन्हें कोई संदेह नहीं हुआ, क्योंकि आरोपी ने फोन के वजन के लगभग बराबर ही टाइल का टुकड़ा पैकेज में रखा था। हालांकि, प्रेमानंद ने समझदारी दिखाते हुए सीलबंद बॉक्स खोलते समय पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो रिकॉर्डिंग और खरीद से संबंधित सभी दस्तावेज अब पुलिस जांच में उनके पक्ष में एक मजबूत सबूत बन गए हैं।

कंपनी ने लौटाए पैसे, पुलिस जांच में जुटी

प्रेमानंद ने तुरंत डिलीवरी बॉय से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और 19 अक्टूबर को अमेज़न कस्टमर केयर में भी शिकायत की। कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही कार्रवाई की और प्रेमानंद के पूरे पैसे वापस लौटा दिए।

ये भी पढ़ें-

बच्चू कडू के आंदोलन के बाद महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की कर्जमाफी के लिए बनाई कमेटी; 6 महीने में देगी रिपोर्ट

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फेक आधार कार्ड बनाने का आरोप, NCP विधायक के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत