1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फेक आधार कार्ड बनाने का आरोप, NCP विधायक के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फेक आधार कार्ड बनाने का आरोप, NCP विधायक के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

 Reported By: Saket Rai Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 30, 2025 11:27 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 11:27 pm IST

रोहित पवार के खिलाफ मुंबई पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला साउथ ज़ोन साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार Image Source : REPORTER

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक गंभीर मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया। यह मामला मुंबई के साउथ जोन साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

यह शिकायत बीजेपी नेता धनंजय वागस्कर ने दर्ज कराई है। वागस्कर ने अपने आरोप में कहा है कि रोहित पवार ने झूठे दस्तावेज तैयार कर डोनाल्ड ट्रंप के नाम का आधार कार्ड बनवाया।

शिकायत में आगे कहा गया है कि विधायक पवार ने यह कृत्य केवल सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के उद्देश्य से नहीं किया, बल्कि यह सार्वजनिक शांति भंग करने और साइबर अपराध को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहित पवार और इस मामले से जुड़े अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

दर्ज की गई प्रमुख धाराएं

आईटी एक्ट, 2000: धारा 66(C) (पहचान की चोरी)

भारतीय दंड संहिता (IPC): धाराएं 336(2), 336(3), 336(4), 337, 353(1)(B), 353(1)(C) और 353(2)

इन धाराओं में पहचान की चोरी, फर्जी दस्तावेजों का निर्माण और साइबर धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं, जो सरकारी पहचान प्रणाली के दुरुपयोग से जुड़े हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विधायक रोहित पवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स का एनकाउंटर, गोली लगने से हुई मौत

लव स्टोरी का खौफनाक अंत: प्रेमिका की शादी रोकने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, लड़की ने गले और हाथ की नस काटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।