1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु महालक्ष्मी हत्याकांड: टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रखा था, अब खुद पेड़ से लटकता मिला आरोपी

बेंगलुरु महालक्ष्मी हत्याकांड: टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रखा था, अब खुद पेड़ से लटकता मिला आरोपी

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 25, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 10:08 pm IST

बेंगलुरु में एक महिला महालक्ष्मी का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर के फ्रीज से बरामद हुआ था। अब पुलिस को उसकी हत्या के आरोपी का शव ओडिशा में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है।

mahalaxmi murder case- India TV Hindi
महालक्ष्मी मर्डर केस का आरोपी Image Source : FILE PHOTO

बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर से बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीज से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना का मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या की और उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया, कथित तौर पर ओडिशा में उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका मिला है। आरोपी महालक्ष्मी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है जिसका नाम मुक्ति रंजन रॉय बताया जा रहा है।

आरोपी अपने गांव गया था

पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि मुक्ति रंजन रॉय का शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में मिला है। स्थानीय पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस कर्मियों को सूचित किया है, जो इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रॉय मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह घर से निकल गया और उसका शव गांव के बाहरी इलाके में मिला है। परिवार ने उसके शव की पहचान कर ली है, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पति ने अशरफ पर लगाया था आरोप

बेंगलुरु शहर की पुलिस ने महालक्ष्मी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के रूप में मुक्ति नामक उसके एक सहयोगी की पहचान की थी। पुलिस को महालक्ष्मी का शव 59 टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया था। उसका शव बेंगलुरु के एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रेफ्रिजरेटर में रखा गया था। हत्या की इस वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

रेफ्रिजरेटर से बरामद हुआ था महालक्ष्मी का शव

इस सप्ताह की शुरुआत में, महालक्ष्मी से खराब हुए संबंध के बाद उससे अलग रह रहे उसके पति, हेमंत दास ने कथित तौर पर अशरफ नाम के एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड का रहने वाला अशरफ महालक्ष्मी के साथ विवाहेतर संबंध में था। 29 वर्षीय सेल्सवुमेन महालक्ष्मी को सितंबर की शुरुआत से नहीं देखा गया था। पड़ोसियों द्वारा घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत के बाद 21 सितंबर को उसके अपार्टमेंट के रेफ्रिजरेटर में उसका क्षत-विक्षत शव पाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत