1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल की राह पर भगवंत मान, भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी करेंगे एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर

केजरीवाल की राह पर भगवंत मान, भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी करेंगे एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 04:24 pm IST

भगवंत मान ने लिखा, 'वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।'

Bhagwant Mann with Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Bhagwant Mann with Arvind Kejriwal Image Source : PTI

Highlights

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ी घोषणा की है
  • भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी करेंगे एंटी करप्शन हेल्पलाइन
  • केजरीवाल ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी है

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनादेश मिला था। इसके बाद भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। कुच देर पहले भगवंत मान ने ट्वीट किया था कि वह बहुत जल्द बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। अब भगवंत मान ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक नई घोषणा की है। भगवंत मान ने लिखा, 'भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे।'

भगवंत मान ने लिखा, 'वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।' इस पर अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई। अब पंजाब में रिश्वतखोरी नहीं चलेगी।'

भगवंत मान के साथ जुड़ा नया विवाद-

दूसरी तरफ भगवंत मान को सीएम पद की शपथ लिए एक ही दिन हुआ है और वे विवादों में आ गए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर से पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का चित्र हटाने को लेकर ये विवाद हुआ है। बीजेपी ने इस मामले पर मान पर निशाना साधा है। 

बीजेपी प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि भगवंत मान के CMO दफ्तर में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब का चित्र लगाना बहुत प्रशंसनीय है। लेकिन शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का चित्र हटा कर न सिर्फ आपने इस महान शख्सियत का बल्कि पूरे पंजाब का अपमान किया है। तुरंत माफी मांगिए और पूरे सम्मान के साथ चित्र वापस लगाइये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत