1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, बोले- घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई

51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, बोले- घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती आई

 Published : Dec 12, 2022 05:02 pm IST,  Updated : Dec 12, 2022 05:15 pm IST

मनोज तिवारी ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सुरभि तिवारी की 'गोद भराई' की एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर दी थी कि वे जल्द ही एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं।

manoj tiwari- India TV Hindi
मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि के संग यह तस्वीर शेयर की है Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में सोमवार को बेटी का जन्म हुआ है। तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, "बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, सुरभि-मनोज तिवारी।" मनोज तिवारी की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

पिछले महीने शेयर किया था पत्नी के बेबी शावर का वीडियो

बता दें कि मनोज तिवारी ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी की 'गोद भराई' का एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर दी थी कि वे जल्द ही एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सुरभि के बेबी शावर का खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। रेड लहंगे में सुरभि तिवारी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा था, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते..बस महसूस कर सकते हैं..।

घर में तीसरी बेटी का हुआ जन्म
मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी का ये दूसरा बच्चा है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है। सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। रानी और मनोज की एक बेटी है जिसका नाम रीति तिवारी है। 2012 में मनोज और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली। दोनों के घर में 2020 में पहली बेटी का जन्म हुआ था जिसका नाम सान्विका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत