1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: कपूरथला में अंधी-दिव्यांग महिला से चाचा ने की हैवानियत

पंजाब: कपूरथला में अंधी-दिव्यांग महिला से चाचा ने की हैवानियत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2022 04:00 pm IST,  Updated : Apr 09, 2022 04:00 pm IST

पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गांव में 21 साल की अंधी और शारीरिक रूप से अक्षम महिला के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। 

Blind physically disabled woman raped by uncle- India TV Hindi
Blind physically disabled woman raped by uncle Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 21 साल की अंधी-दिव्यांग महिला से रेप
  • महिला का चाचा पर बलात्कार का आरोप
  • पुलिस हिरासत में आरोपी गुरनाम सिंह

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गांव में 21 साल की अंधी और शारीरिक रूप से अक्षम महिला के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दयामा हरीश ने बताया कि आरोपी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत के आदेश पर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल को घटना के वक्त महिला महमदवाल गांव में अपने घर पर अकेली थी। काम से लौटने के बाद मां ने अपनी बेटी को रोते हुए पाया। जब बेटी से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि बगल के कमरे में रहने वाले गुरनाम सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने जानकारी दी कि पेशे से मजदूर गुरनाम सिंह पर शुक्रवार को बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत