1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का होगा वर्चुअल उद्घाटन, राजनाथ सिंह ने कही ये बात

लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का होगा वर्चुअल उद्घाटन, राजनाथ सिंह ने कही ये बात

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 11, 2025 09:34 am IST,  Updated : May 11, 2025 09:54 am IST

लखनऊ में आज ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Brahmos Aerospace Facility will be virtually inaugurated in Lucknow Rajnath Singh will give the gift- India TV Hindi
राजनाथ सिंह Image Source : PTI

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आज 11 मई को सुबह करीब 11 बजे लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई के उद्घाटन समारोह का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली दिल्ली से करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर लखनऊ में ही मौजूद रहेंगे। बता दें कि यह आयोजन न केवल यूपी के डिफेंस सेक्टर को नई उड़ान देगा, बल्कि भारत पाकिस्तान के बीच बने रहने वाले तनाव की पृष्ठभूमि में देश की सामरिक तैयारियों को भी एक नई दिशा प्रदान करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

बता दें कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टाइटेनियम एंड सुपर एलॉयस मैटेरियल्स प्लांट का भी उद्घाटन करने वाले हैं, जिसे स्ट्रैटेजिक मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह उन्नत संयत्र एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए विशेष सामग्रियों का उत्पादन करेगा, जिनका इस्तेमाल चंद्रयान जैसे अंतरिक्ष अभियानों और आधुनिक लड़ाकू विमानों में किया जाएगा। 

पीएम मोदी का विजन

इसके अलाव इस दौरान ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि यह मिसाइलों की गुणवत्ता और उनके परीक्षण को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। बता दें क पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की परिकल्पना की थी। इस परिकल्पना का उद्देश्य था उत्तर प्रदेश राज्य को रक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करना। पीएम नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट को 6 प्रमुख नोड्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। बता दें कि यहां रक्षा क्षेत्र के उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर निवेश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत