Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दूसरे चरण के तहत अगले महीने नौ जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे। इन जिलों में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल हैं।
ओडिशा पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में जगतसिंहपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि भुवनेश्वर से लगभग 64 किलोमीटर दूर कोरानिया गांव में रहने वाले जय प्रकाश मोहंती (30) ने फेसबुक पर पैगंबर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और एक धर्म के प्रति अपशब्द कहे।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित एक मदरसे के मौलवी पर 11 साल के बच्चे का यौन उत्पीडन करने का आरोप लगा है। मौलवी इसी मदरसे में रहता है और वह बच्चा भी 15 से 20 छात्रों के साथ उस मदरसे में ऊपरी मंजिल में रहकर पढ़ाई करता था।
ज्ञानवापी पर आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कार्बन डेटिंग की मांग खारिज कर दी है।
देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन 10 नवंबर को होगी शुरू, यह ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु-मैसुरू के बीच चलेगी
प्रयागराज : मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयानबाजी करने के मामले में हाईकोर्ट ने दी राहत, 22 नवंबर तक के लिए लगाई रोक।
दिल्ली सरकार की आबकारी पॉलिसी (शराब घोटाले) को लोकर आज ईडी ने 25 से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। इस मामले में ईडी अबतक 150 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी कर चुकी है। (रिपोर्ट-अतुल भाटिया)
गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली। राम रहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है। राम रहीम को पहले भी जेल से मिल चुकी है पैरोल।
पटना के चर्चित बिल्डर और कारोबारी गब्बू सिंह के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। गब्बू सिंह बिहार के सत्ताधारी दल के कई नेताओं के बेहद करीबी भी बताए जाते हैं।
चुनाव आयोग आज हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग आज दोपहर तीन बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनेवाला है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
संपादक की पसंद