1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मिट्टी में मिलाने का गुरूर!' असद के एनकाउंटर के बाद दानिश अली ने सीधे योगी पर साधा निशाना

'मिट्टी में मिलाने का गुरूर!' असद के एनकाउंटर के बाद दानिश अली ने सीधे योगी पर साधा निशाना

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 13, 2023 06:50 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 06:50 pm IST

अतीक अहमद के बेटे की न्यायेतर हत्या सत्ता के घिनौने अहंकार, न्यायिक प्रक्रिया और कानून को दरकिनार करने का एक और उदाहरण है। तथाकथित मुठभेड़ पर जश्न देश की न्याय व्यवस्था का मजाक है।

BSP Leader Kunwar Danish Ali remark on atique ahmed son asad encounter- India TV Hindi
असद के एनकाउंटर के बाद दानिश अली ने सीधे योगी पर साधा निशाना Image Source : @KDANISHALI

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के अधिकारियों की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों द्वारा राज्य की योगी सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बहुजन समाज पार्टी के सांसद और डिफेंस कमेटी के सदस्या कुंवर दानिश अली ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मिट्टी में मिलाने का गुरूर। अतीक अहमद के बेटे की न्यायेतर हत्या सत्ता के घिनौने अहंकार, न्यायिक प्रक्रिया और कानून को दरकिनार करने का एक और उदाहरण है। तथाकथित मुठभेड़ पर जश्न देश की न्याय व्यवस्था का मजाक है। बता दें कि इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी और अखिलेश यादव पहले ही राज्य सरकार पर निशाना साध चुके हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी बोले- धर्म के नाम पर हो रहा एनकाउंटर

AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने माफिया अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर एनकाउंटर कर रही है। कोर्ट और जज किस लिए हैं। अगर यही करना है तो अदालतों को बंद कर दो। उन्होंने आगे तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या भाजपा वाले जुनैद और नासिर के हत्यारों को भी गोली मारेंगे, नहीं क्योंकि ये मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि संविधान का एनकाउंटर करने की कोशिश की जा रही है। 

अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को कहा फेक

इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए इस एनकाउंटर को फेक बताया था। समाजवादी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत