1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल दहलाने वाला हादसा: उत्तराखंड में 1500 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 3 की मौत

दिल दहलाने वाला हादसा: उत्तराखंड में 1500 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 3 की मौत

 Published : Dec 25, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 05:14 pm IST

उत्तराखंड से दिल दहलाने वाले हादसे की खबर सामने आई है। भीमताल में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FILE

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र से डराने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। भीमताल में यात्रियों से एक रोडवेज बस गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में अब तक 3 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नैनीताल के SSP प्रह्लाद मीणा ने कहा है कि भीमताल में रोडवेज बस के खाई में गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। बचाव दल को मौके पर भेजा जा रहा है।

बस में कितने यात्री थे सवार?

राज्य SDRF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के भीमताल के पास बुधवार को यात्रियों से भरी बस 1500 फुट गहरी खाई में गिर गयी है। जानकारी के मुताबिक, बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी और हादसे के वक्त इसमें 27 यात्री सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो गयी है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही नैनीताल और खैरना से दो SDRF की टीमों को मौके पर भेजा गया है। हादसे को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

गहराई के कारण बचाव कार्यों में मुश्किल

वहीं, घायल हुए 24 यात्रियों को इलाज के लिए भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हल्द्वानी से 15 एंबुलेंस मौके पर भेजी जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बस के ज्यादा गहराई में गिरने के कारण बचाव कार्यों में मुश्किल आ रही है। घायलों को रस्सियों की मदद से कंधों पर लादकर ऊपर लाया जा रहा है।

सीएम धामी ने लिया घटना का संज्ञान

भीमताल में हुए बस हादसे का संज्ञान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लिया है। उन्होंने X पर लिखा- "भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न दिया जाए', भाजपा सांसद ने की मांग

Atal Bihari Vajpayee: दिल्ली मेट्रो के पहले यात्री थे वाजपेयी, आडवाणी के साथ खूब खाए कनॉट प्लेस के गोलगप्पे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत