1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बस स्टैंड पर भयावह हादसे का VIDEO, बस ने ऑटो को टक्कर मार उड़ाए परखच्चे; 5 ने तोड़ा दम

बस स्टैंड पर भयावह हादसे का VIDEO, बस ने ऑटो को टक्कर मार उड़ाए परखच्चे; 5 ने तोड़ा दम

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 28, 2025 08:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 08:07 pm IST

कासरगोड से मंगलुरु जा रही बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। इस दौरान बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

बस ने ऑटो को मारी टक्कर- India TV Hindi
बस ने ऑटो को मारी टक्कर Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक-केरल सीमा पर स्थित तलपडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 10 साल का बच्चा और उसकी मां भी शामिल हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब कासरगोड से मंगलुरु जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिसके बाद बस ने बस स्टैंड पर एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी।

हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत

हादसे में ऑटो-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में 10 वर्षीय बच्चे के अलावा उसकी मां, दो अन्य महिलाएं और ऑटो-रिक्शा का ड्राइवर शामिल हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और उनके शवों को मंजेस्वरम के एक निजी अस्पताल में रखा गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बेलगावी में भीषण बस दुर्घटना

एक अन्य खबर में, कर्नाटक के बेलगावी जिले में बुधवार देर रात एक निजी बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, हादसा बेलगावी के पास बदेकोलमठ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग घाट क्षेत्र में हुआ, जब हुब्बली से पुणे जा रही एक निजी बस चालक की लापरवाही के कारण पलट गई। 

बस में कुल 12 यात्री सवार थे। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई। पुलिस ने हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर बेलगावी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हिरबेगवाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

इस राज्य में गणेश उत्सव और नवरात्रि के लिए पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, सरकार का ऐलान

देश भर में पहली बार स्कूल शिक्षकों की संख्या हुई 1 करोड़ के पार, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत