1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: NH पर रुकी कार से अचानक उठने लगी आग की लपटें, अंदर बैठे शख्स की झुलस कर मौत

VIDEO: NH पर रुकी कार से अचानक उठने लगी आग की लपटें, अंदर बैठे शख्स की झुलस कर मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 12, 2025 09:07 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 09:18 am IST

पारादीप में एक व्यक्ति की कार में ही झुलसकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर कार चलते हुए अचानक रुकी। काफी देर तक सड़क पर खड़ी रही, फिर अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं।

आग की लपटों से घिरा कार- India TV Hindi
आग की लपटों से घिरा कार

ओडिशा के पारादीप में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की कार में ही झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को पारादीप के विश्वाली पंचायत के पितांबरपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, OD05 AJ-8592 नंबर की एक आई-20 कार चलते-चलते अचानक काफी देर तक सड़क पर खड़ी हो गई, फिर उसमें आग लग गई।

कार से आग की लपटें उठीं

घटना के समय कार सड़क पर खड़ी हुई। फिर देखते ही देखते कार से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटों को देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब तक दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, तब तक कार में बैठे व्यक्ति की झुलसकर मौत हो चुकी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आग की लपटों में कार बुरी तरह जल गया। वहीं, उसमें बैठा शख्स पूरी तरह से झुलसकर मर गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या फिर कोई साजिश थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के कारण का पता चल सके। हादसा देख स्थानीय लोग भी खौफ में आ गए।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- 

शादीशुदा प्रेमिका को भगाने लहंगा पहन महिला के भेष में आया, इंकार करने पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग; दोनों झुलसे

होली पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत