1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, लैंडर विक्रम को दिए गए सारे कमांड, 5.20 बजे देख सकेंगे लाइव

चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, लैंडर विक्रम को दिए गए सारे कमांड, 5.20 बजे देख सकेंगे लाइव

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 23, 2023 06:52 am IST,  Updated : Aug 23, 2023 04:38 pm IST

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारत से लेकर अमेरिका तक मंदिर में आरती हो रही है तो कहीं दरगाह में दुआ मांगी जा रही है। यहां जानिए लैंडिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स-

chandrayaan landing today- India TV Hindi
चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूजा

चंद्रयान-3 आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरकर इतिहास रच देगा जिसका पूरी दुनिया को इंतजार है। अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा लेकिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा, जो पानी मिलने की संभावना के कारण काफी दिलचस्प मना जा रहा है।

बता दें कि चंद्रयान-2 के विफल होने के बाद मून मिशन चंद्रयान-3 पिछले महीने 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था। 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल - रोवर और लैंडर - के अलग होने से पहले 6,9,14 और 16 अगस्त को चांद की कक्षा की दूरी कम करने की कवायद की गई थी। 

सफल लैंडिंग को लेकर सबसे बड़ा अपडेट

चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग को लेकर इसरो ने बताया है कि स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। आईएसटी. एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। एमओएक्स में संचालन का प्रथम सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा। 

चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया है कि लैंडर विक्रम को सभी कमांड दे दिए गए हैं और वो कमांड आज दोपहर के बाद लॉक भी कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक वैज्ञानिक साढ़े 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह पर लैंडर को उतारने की कोशिश करेंगे और आज शाम 5 बजकर 45 मिनट से ही लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए दुनिया भर में प्रार्थनाएं गूंज रही हैं। लोग इसकी सफलता को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थनाओं में भाग ले रहे हैं, धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं और विविध अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए विशेष अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

 

भारत से अमेरिका तक मंदिरों में हो रही पूजा अर्चना

चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अगर सब ठीक रहा तो आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर यान सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मंदिर में जहां पूजा-अर्चना की जा रही है तो वहीं दरगाह में भी दुआ मांगी जा रही है। 

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई।

देखें वीडियो

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका में न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है।

भाजपा नेता मोहसिन रज़ा ने कल लखनऊ में हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर  चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।

देखें वीडियो

बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने कहा, ''देश के सभी लोग #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग हो जाए इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम भी इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और यह देश के लिए गर्व का क्षण होगा...''

ये भी पढ़ें:

चांद..अब बस कुछ घंटे है दूर, कहां और कैसे देख सकेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, पढ़ें पूरी डिटेल्स

चंद्रयान-3 आज शाम 6.04 बजे चांद पर करेगा लैंड, आखिरी 15 मिनट बेहद खास; जानिए कहां रहेंगे PM मोदी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत