1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में पंचायत चुनाव में 90 साल का बुजुर्ग बना उम्मीदवार, कांपती आवाज में घर-घर जाकर मांग रहा वोट

केरल में पंचायत चुनाव में 90 साल का बुजुर्ग बना उम्मीदवार, कांपती आवाज में घर-घर जाकर मांग रहा वोट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 29, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 03:46 pm IST

नारायणन नायर नामक बुर्जुग निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें हाथ में काला बैग लिए धीरे-धीरे चलते हुए, घर-घर जाकर अपनी कांपती आवाज में लोगों से अपने लिए वोट मांगते देखा जा सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

कोच्चि के असमन्नूर गांव में पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों में 90 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है और वह पूरे जोश एवं दमखम से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं तथा लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। नारायणन नायर नामक यह बुर्जुग निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

'उम्र किसी भी चीज में बाधा नहीं है'

बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में काला बैग लिए धीरे-धीरे चलते हुए, घर-घर जाकर अपनी कांपती आवाज में लोगों से अपने लिए वोट मांगते देखा जा सकता है। नारायणन नायर दिसंबर में होने वाले स्थानीय पंचायत चुनाव के लिए असमन्नूर ग्राम पंचायत के दूसरे वार्ड से उम्मीदवार हैं।

नायर से इस उम्र में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लेने के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए उम्र किसी भी चीज में बाधा नहीं है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैं अपने वार्ड के लिए कई काम करना चाहता हूं। यह तभी संभव होगा जब मैं निर्वाचित सदस्य बनूं।’’

कब है चुनाव?

नायर ने कई लोगों से वोट मांगा और उन्हें ज्यादातर लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। केरल में स्थानीय निकाय चुनाव, दो चरणों में नौ और 11 दिसंबर को होने वाले हैं जिसका परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

''मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही, सिद्धारमैया से मतभेद...'' जानें सियासी खींचतान पर क्या बोले डीके शिवकुमार

मरे हुए लोगों के नाम पर बनाई गई फर्जी GPA, अल-फलाह से जुड़े फाउंडेशन ने खरीदी जमीन, ED की जांच में बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत