Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM योगी आदित्यनाथ बोले- माकपा और कांग्रेस को राम-कृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं

CM योगी आदित्यनाथ बोले- माकपा और कांग्रेस को राम-कृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Feb 07, 2023 07:52 pm IST, Updated : Feb 07, 2023 07:52 pm IST

आदित्यनाथ ने उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा में रैली में कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने कई सालों तक कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों के 'कुशासन' को देखा है, लेकिन राज्य ने पहली बार बीजेपी के शासन काल में विकास दर्ज किया है।

 योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
Image Source : PTI योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव साथ लड़ रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस भगवान राम या कृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं करती हैं। आदित्यनाथ ने उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा में एक चुनावी रैली में दावा किया कि इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर और राम मंदिर के निर्माण को रोकने की भी कोशिश की। 

आदित्यनाथ ने उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा में रैली में कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने कई सालों तक कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों के 'कुशासन' को देखा है, लेकिन राज्य ने पहली बार बीजेपी के शासन काल में विकास दर्ज किया है। त्रिपुरा में ज्यादातर समय कांग्रेस और माकपा ने शासन किया। राज्य में वाम शासन का अंत कर बीजेपी 2018 में सत्ता में आई। माकपा और कांग्रेस ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ किया है। 

राम मंदिर निर्माण के पहले वे सबसे बड़े रोड़े थे: योगी

आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस और वामपंथियों ने हमेशा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को रोकने की कोशिश की। अयोध्या में भी राम मंदिर निर्माण के पहले वे सबसे बड़े रोड़े थे। वे आस्था का सम्मान नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि राम या कृष्ण का कोई अस्तित्व नहीं था।" मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। 

आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा तेज गति से जारी विकास प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा को देखा है और राज्य में विकास की कमी देखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है।" 

'जब देश में कांग्रेस का शासन था, तब भ्रष्टाचार अपने चरम पर था'

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि पहली बार सभी लोगों को लाभ मिल रहा है चाहे वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा को मानते हों। उन्होंने कहा कि यह 'डबल-इंजन' वाली सरकार के चलते संभव हुआ है। कांग्रेस पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, "जब देश में कांग्रेस का शासन था, तब भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। कोयला घोटाला, 2जी घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन घोटाला कांग्रेस के शासन के दौरान हुआ। भ्रष्टाचार कांग्रेस का पर्याय बन गया।"

ये भी पढ़ें-

‘हवाबाजी, लफ्फाजी...’, अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी को रविशंकर प्रसाद ने दिया जवाब

श्रद्धा का चेहरा पेट्रोल से जलाया, हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर किया पाउडर... पढ़ें, आफताब का पूरा कबूलनामा

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement