1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएम योगी ने अपनी मां से AIIMS में की मुलाकात, पूछा हाल, हॉस्पिटल में हो गए इमोशनल

सीएम योगी ने अपनी मां से AIIMS में की मुलाकात, पूछा हाल, हॉस्पिटल में हो गए इमोशनल

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 16, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 08:01 pm IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हॉस्पिटल में ए़डमिट अपनी मां का हाल जाना। उनकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह अपनी मां से मिलते हुए दिख रहे हैं।

CM Yogi- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हॉस्पिटल में ए़डमिट अपनी मां का हाल जाना Image Source : INDIA TV

ऋषिकेश: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां से हॉस्पिटल में मुलाकात की है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें सीएम योगी अपनी मां का हाल लेते हुए दिख रहे हैं।  

भावुक हुए सीएम योगी और उनकी मां 

हॉस्पिटल में अपनी मां से मिलते समय सीएम योगी भावुक भी हो गए। बता दें कि सीएम योगी की मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज चल रहा है। बेटे को देखकर मां भी भावुक होती हुईं दिखाई दीं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को सीएम योगी गोरखपुर से सीधे मां से मिलने के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वह करीब 20 मिनट मां के साथ रहे। उनका हाल-चाल पूछा और एम्स के डायरेक्टर से मुलाकात कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली।

सीएम की मां को है ये परेशानी

सीएम की मां सावित्री देवी (85) आंखों में परेशानी के चलते 7 जून से एम्स में भर्ती हैं। उनका जिरियाट्रिक वार्ड में इलाज चल रहा है। शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी से मिलकर उनका हाल-चाल लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत