Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेलिकॉप्टर क्रैश: दिवंगत सैन्य अफसरों के पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला हादसे का शिकार

हेलिकॉप्टर क्रैश: दिवंगत सैन्य अफसरों के पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला हादसे का शिकार

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Dec 09, 2021 03:48 pm IST, Updated : Dec 09, 2021 11:39 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के एक दल ने शुरू कर दी है।

हेलिकॉप्टर क्रैश: दिवंगत सैन्य अफसरों के पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला हादसे का शिकार - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हेलिकॉप्टर क्रैश: दिवंगत सैन्य अफसरों के पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला हादसे का शिकार 

Highlights

  • कुन्नूर चॉपर क्रैश मामले की ट्राई-सर्विस इनक्वॉयरी होगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दी जानकारी
  • ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर, बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा
  • हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 की मृत्यु हो गयी है

नई दिल्ली। कुन्नूर चॉपर हादसे में दिवंगत सैन्य अफसरों के पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला हादसे का शिकार हो गया। सेना के अधिकारियों के पार्थिव शरीर ले जा रहे काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी पत्थर से टकरा गई। कुन्नूर चॉपर क्रैश मामले की जांच तेजी से की जा रही है। क्रैश वाली जगह पर ड्रोन से जांच हो रही है। घने जंगलों की वजह से ड्रोन से जांच की जा रही है। तमिलनाडु में स्थानीय लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एम्बुलेंस पर फूल बरसाए और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले की तीनों सेनाओं के दल ने जांच शुरू की : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के एक दल ने शुरू कर दी है। इस हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई। सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उन्हें बचाने के लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दी जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले लोकसभा और बाद में राज्यसभा में दिये गए अपने बयान में कहा, ‘‘ दुर्घटना की जांच के लिए एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीनों सेनाओं के एक दल द्वारा जांच किए जाने का आदेश दिया गया है और इस दल ने कल वेलिंगटन पहुंचकर जांच का काम शुरू कर दिया है।’’ सिंह ने बताया कि ‘‘प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत बुधवार को वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के छात्रों से संवाद करने के लिए पूर्व निर्धारित यात्रा पर थे।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ जनरल रावत ने अपनी पत्नी और 12 अन्य लोगों के साथ सुलुर से एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट पर वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वेलिंगटन में उतरना था। सुलूर वायु यातायात नियंत्रक का 12 बजकर 8 मिनट पर हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। बाद में कुन्नूर के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने आग लगी देखी। मौके पर जाकर उन्होंने हेलीकॉप्टर को आग की लपटों से घिरा देखा जिसके बाद स्थानीय प्रशासन का एक बचाव दल वहां पहुंचा।’’ 

हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 की मृत्यु हो गयी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर में से लोगों को निकालकर यथाशीघ्र वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से 13 की मृत्यु हो गयी जिनमें सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल हैं। सिंह ने बताया कि अन्य मृतकों में सीडीएस के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर, सीडीएस के सैन्य सलाहकार एवं स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर प्रतीक सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट अधिकारी राणा प्रताप दास, जूनियर अधिकारी अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक वीर साई तेजा शामिल थे। रक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि दिवंगत सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर वायु सेना के विमान से आज शाम तक दिल्ली लाये जाएंगे। जनरल रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य दिवंगत सैन्य कर्मियों का भी उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश मामले की करेंगे जांच?

कुन्नूर चॉपर क्रैश मामले की ट्राई-सर्विस इनक्वॉयरी होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में ये जानकारी दी। इस हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य जवानों की मौत हो गई थी। ट्राई सर्विस टीम की अगुवाई एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। मानवेंद्र वेलिंगटन पहुंच चुके हैं और मामले की जांच भी शुरू कर दी कर दी है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement