1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Update: देश में कोरोना के बढ़ने का सिलसिला जारी, बीते 24 घंटे में 3207 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत

Corona Update: देश में कोरोना के बढ़ने का सिलसिला जारी, बीते 24 घंटे में 3207 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 10, 2022 09:02 am IST,  Updated : May 10, 2022 09:02 am IST

देशभर में पिछले 24 घंटे में 3207 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 29 लोगों ने दम तोड़ा है। इस दौरान 3,410 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20,403 पहुंच गए हैं।

बीते 24 घंटे में 3207 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत- India TV Hindi
बीते 24 घंटे में 3207 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत Image Source : FILE PHOTO

Corona Update: देशभर में पिछले 24 घंटे में 3207 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 29 लोगों ने दम तोड़ा है। इस दौरान 3,410 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20,403 पहुंच गए हैं। वहीं कुल मामले 4 करोड़ 25 लाख के पास पहुंच गए हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 5 लाख 24 हज़ार के पास पहुंच गया है। 

बता दें, देश में कोरोना से रिकवरी करने वाले मरीजों की दर 7 मई को 98.74 फीसदी दर्ज की गई थी। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.83 प्रतिशत था। तब जिन 5 मामलों में अधिकतम केस दर्ज किए गए थे उनमें दिल्ली, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल थे। 83.13 फीसदी नए मामले इन पांच राज्यों में सामने आए थे, जिनमें से 43.52 प्रतिशत मामले अकेले दिल्ली में दर्ज किए गए थे। 

दिल्ली में सोमवार को भी सबसे ज्यादा 799 मामले दर्ज किए गए, वहीं तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दो महीने में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके पहले 4 मार्च को सबसे ज्यादा 4 मौतें दर्ज की गई थी। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 4.94 प्रतिशत हो गया है। रविवार को 1422 नए केस मिले थे, वहीं एक भी मौत नहीं हुई थी। जबकि पॉजिटिविटी रेट 5.34 प्रतिशत था। 

दिल्ली के बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस हैं। इन राज्यों में कुल 78 फीसदी मामले हैं। दिल्ली में 799, हरियाणा में 371, उत्तर प्रदेश में 218 और महाराष्ट्र में 121 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। आईआईटी कानपुर एक बार फिर हॉटस्पॉट बन गया है। यहां लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों में लगातार 25 नए केस सामने आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत