1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Omicron LIVE Updates: बीते 24 घंटे में 1 लाख 94 हजार 720 नए मामलों की पुष्टि, 442 लोगों की हुई मौत

Coronavirus Omicron LIVE Updates: बीते 24 घंटे में 1 लाख 94 हजार 720 नए मामलों की पुष्टि, 442 लोगों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 13, 2022 03:54 pm IST

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है।

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले- India TV Hindi
तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले Image Source : PTI FILE PHOTO

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्‍ली में  पिछले 24 घंटों में 21 हजार से अधिक कोराना के नए केस दर्ज किए गए हैं। दिल्‍ली में मंगलवार को 24 घंटों में 21,259 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, पॉजिटिविटी रेट 25.65% है। 5 मई के बाद यह सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। यही नहीं, पिछले 24 घंटों में 23 मरीजों की मौत हुई जो 16 जून के बाद सबसे ज़्यादा है। देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर 11647 कोविड केस सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। साथ ही टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 19 फीसदी हो गया है, इससे पहले यह 23 फीसदी था।

Corona Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    दो लाख के करीब नए मामले

    बीते 24 घंटे में 1 लाख 94 हजार 720 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 442 लोगों की मौत हुई है और 60 हजार 405 लोग ठीक हुए हैं। भारत में अभी 9 लाख 55 हजार 319 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 11.05 प्रतिशत पहुंच गई है। इस दौरान ओमिक्रॉन के 4 हजार 868 मामले सामने आए हैं।

  • 8:19 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    महाराष्ट्र में डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित

    महाराष्ट्र में अब तक 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    महाराष्ट्र में होगी बैठक

    मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की लगातार बढ़ रही रफ्तार को काबू करने के लिए आज कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में बैठक होगी। सीएम उद्धव वीडियो कॉल के ज़रिए बैठक में शामिल होंगे। कोरोना पर नए और सख्त गाइडलाइन पर चर्चा होगी।

  • 7:25 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    मुंबई में कोरोना

    सोमवार को मुंबई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13648 पहुंच गया था। यह मरीज चौबीस घंटे में सामने आए थे। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी में इसी दिन कोरोना से 5 मौतें भी दर्ज की गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत