1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई थी लड़की, पुजारी ने कर दी शर्मनाक हरकत

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई थी लड़की, पुजारी ने कर दी शर्मनाक हरकत

 Published : Jul 10, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 06:03 pm IST

धर्म और श्रद्धा के पावन पर्व सावन को पहले सोमवार को उत्तराखंड से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। देहरादून में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में जल चढ़ाने गई लड़की के साथ मंदिर के पुजारी ने शर्मनाक हरकत कर दी।

shiva temple shivalinga- India TV Hindi
शिव मंदिर Image Source : FILE PHOTO

देशभर में सावन के पहले सोमवार की धूम मची हुई है। पावन महीने में जहां उत्तराखंड के मंदिरों में आस्था का दौर जारी है तो वहीं धर्म और श्रद्धा के इस पर्व पर राजधानी देहरादून से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

शोर मचाने पर मंदिर में जुट गई भीड़

जानकारी के मुताबिक देहरादून के चुक्खुवाला स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह एक किशोरी जल चढ़ाने गई थी। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुजारी की इस हरकत से घबराई लड़की के शोर मचाने पर मंदिर भीड़ जुट गई। इस घटना से गुस्साए युवती के परिजनों ने आरोपी पुजारी के खिलाफ धारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

shiva temple
Image Source : INDIA TVचुक्खुवाला स्थित शिव मंदिर

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (रिपोर्ट- हिमांशु कुशवाहा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत