1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमानों की हो गई टक्कर, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमानों की हो गई टक्कर, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 16, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 05:25 pm IST

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हादसे की खबर सामने आ रही है। गुरुवार को एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और आकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

Delhi airport akasa air spicejet flight accident- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराए विमान। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर हो गई है। ये विमान स्पाइसजेट और आकासा एयर के बताए जा रहे हैं। अब तक जो अपडेट सामने आए हैं उसके मुताबिक, इस हादसे में किसी के भी घायल होने या मौत की खबर नहीं है। दोनों ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर अपने-अपने बयान भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये हादसा और अब तक इसके बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

अकासा एयर ने क्या बताया?

“दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 का विमान 16 अप्रैल, 2026 को वापस Bay में लौट आया। प्रारंभिक जानकारी से पता लगा है कि अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर मार दी। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। अकासा एयर में, हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

delhi airport plane accident
Image Source : REPORTERदिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की टक्कर।

स्पाइसजेट ने क्या बताया?

वहीं, दूसरी ओर स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, "16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक बी737-700 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके परिणामस्वरूप विमान के दाहिने पंख और एक अन्य एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजोंटल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत