1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में स्पीड पर कोहरे का ब्रेक, फ्लाइट-ट्रेन सब लेट; यहां देखें देरी से चल रहीं ट्रेनों की लिस्ट

दिल्ली-NCR में स्पीड पर कोहरे का ब्रेक, फ्लाइट-ट्रेन सब लेट; यहां देखें देरी से चल रहीं ट्रेनों की लिस्ट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 18, 2025 08:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 11:47 am IST

कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनसीआर में विजिबिलिटी घटने के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों की रफ्तार भी कम हुई है। कम विजिबिलिटी के चलते 22 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं।

flights late due to fog- India TV Hindi
कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से देरी से उड़ रही हैं। Image Source : PTI (FILE PHOTO)

देश का दिल दिल्ली प्रदूषण की मार से वेंटिलेटर पर पहुंच गई है। राजधानी में आज भी प्रदूषण खराब स्तर पर है, ज्यादातर इलाकों में धुंध की चादर है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पहले ही GRAP-फोर लागू कर दिया गया है और अब आज से दिल्ली में और सख्ती बरती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन्स में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे अलग-अलग एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। आज एनसीआर में विजिबिलिटी घटने के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों की रफ्तार भी कम हुई है। कम विजिबिलिटी के चलते 22 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं।

कोहरे ने रोकी इन ट्रेनों की रफ्तार-

  • 19272 हरिद्वार भावनगर एक्सप्रेस- 1 घंटे 7 मिनट लेट
  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस- 4 घंटे 4 मिनट लेट 
  • 12427 रीवा आनन्द विहार एक्सप्रेस- 3 घंटे 57 मिनट लेट 
  • 22435 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस- 8 घंटे 52 मिनट लेट 
  • 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस- 1 घंटा 40 मिनट लेट 
  • 14241 नौचंदी एक्सप्रेस- करीब 5 घंटे लेट
  • 13257 आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस- करीब 12 घंटे लेट
  • 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस- करीब 45 मिनट लेट 
  • 12429 न्यू दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस- करीब 45 मिनट लिए 
  • 12229 लखनऊ मेल- करीब 55 मिनट लेट
  • 14207 पद्मावत एक्सप्रेस- करीब 4 घंटे लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस- करीब 4 घंटे

दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट

कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार रात तक 24 फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था। आज भी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बहुत कम है ऐसे में आज भी कई फ्लाइट्स के रद्द होने की आशंका है। कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अभी 22 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से देरी से उड़ रही हैं। 

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, जहां रोजाना लगभग 1,300 उड़ानें संचालित होती हैं।  

Air India और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने अगले कुछ दिनों में खराब विजिबिलिटी की संभावना को देखते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि इससे एयरलाइन के दिल्ली में प्राइमरी हब और उत्तरी, पूर्वी भारत के कुछ अन्य एयरपोर्ट और कुछ दूसरे शहरों पर असर पड़ सकता है। इसमें एयरलाइंस द्वारा कोहरे से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताया गया। यात्रियों को दूसरे इंतज़ाम करने के लिए चौबीसों घंटे मदद दी जाएगी।

इंडिगो ने भी एक X पोस्ट में चंडीगढ़ में कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावटों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने लिखा, "एहतियात के तौर पर, सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए पूरे दिन कुछ फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत