1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में लेनी थी हथियारों की ट्रेनिंग, स्पेशल सेल ने दो कट्टरपंथियों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान में लेनी थी हथियारों की ट्रेनिंग, स्पेशल सेल ने दो कट्टरपंथियों को किया गिरफ्तार

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 25, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Feb 25, 2023 06:31 pm IST

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खालिद और अबुल्ला पाकिस्तान हैंडलरों के संपर्क में थे और जम्मू कश्मीर के कुछ कंट्टरपंथी युवाओं के साथ आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे। इस बाबत पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Police Special Cell Arrested two RADICALIZED PERSONS who is going pakistan for arms training- India TV Hindi
पाकिस्तान जा रहे दो लोगों को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकी ट्रेनिग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान खालिद मुबारक और अबुल्ला के रूप में की गई है। खालिद को महाराष्ट्र से जबकि अबुल्ला को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से स्पेशल सेल को 32 बोर की 2 पिस्तौल भी मिली है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों रैडिक्लाइज हैं और आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जा रहे थे।

पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खालिद और अबुल्ला पाकिस्तान हैंडलरों के संपर्क में थे और जम्मू कश्मीर के कुछ कंट्टरपंथी युवाओं के साथ आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे। इस बाबत पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल को सूचना थी कि सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथियो से संपर्क साधा जा रहा है। भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए इन दोनों युवकों को पाकिस्तान जाकर हथियारों के प्रशिक्षण लेने को लेकर निर्देश दिया गया था।

14 फरवरी के दिन पुलिस को इस बाबत सूचना मिली कि ये कट्टरपंथी एक आतंकी संगठन से जुड़े हुए है। इसके बाद स्पेशल सेल द्वारा एक्शन लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इनके नेटवर्क की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इस बाबत अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्पेशल सेल जांच में जुट चुकी है।

ये भी पढ़ें- बंगाल में निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, मंत्री बोले- टीएमसी के गुडों ने किया अटैक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत