1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर, गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के थे बदमाश

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर, गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के थे बदमाश

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 17, 2025 07:47 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 08:50 pm IST

12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी। आज यूपी एसटीएफ ने इस मामले में 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है।

दिशा पाटनी।- India TV Hindi
दिशा पाटनी। Image Source : PTI

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को पुलिस को एनकाउंटर में मार गिराया है। STF के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनका एनकाउंटर गाजियाबाद में हुआ है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे और रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

CM योगी ने कार्रवाई का दिया था निर्देश

बता दें कि 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

दोनों शूटरों की तस्वीर
Image Source : REPORTER INPUTदोनों शूटरों की तस्वीर

17 सितंबर को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई है जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना को सुबह के 3.30 बजे के करीब अंजाम दिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना के सामने आने के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया था, "थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ  जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"

गौरतलब है कि दिशा पाटनी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इस समय वह न्यूयॉर्क में हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक में उन्होंने अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान भी खींचा।

यह भी पढ़ें-

'मेरा देश, मेरी जिम्मेदारी...' घर पर हुई फायरिंग के बाद सेल्फ डिफेंस सिखाती दिखीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू

'हम सनातनी हैं...' घर पर ताबड़तोड़ बरसी गोलियां, खुशबू पाटनी के बचाव में उतरे पिता, बोले- ये साजिश है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत