1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कमिश्नर ऑफिस से कटहल चुराने पेड़ पर चढ़ा नशे में धुत युवक, 50 फीट ऊंचे से गिरा तो...

VIDEO: कमिश्नर ऑफिस से कटहल चुराने पेड़ पर चढ़ा नशे में धुत युवक, 50 फीट ऊंचे से गिरा तो...

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 26, 2025 11:56 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 12:06 am IST

कमिश्नर कार्यालय के पास एक नाटकीय बचाव अभियान देखने को मिला, जब नशे में धुत एक युवक कटहल चुराने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया।

कटहल के पेड़ पर चढ़ा युवक- India TV Hindi
कटहल के पेड़ पर चढ़ा युवक

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अली असगर रोड पर स्थित एंबेसी अपार्टमेंट में कमिश्नर कार्यालय के पास एक नाटकीय बचाव अभियान देखने को मिला, जहां कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक कटहल चुराने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। एक सुरक्षा गार्ड ने जब उसे देखा और उससे पूछताछ की, तो युवक घबरा गया और भागने की कोशिश में एक टहनी से खतरनाक तरीके से गिर गया।

 50 फीट से अधिक की ऊंचाई से गिरा

पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे तिरपाल की मदद से बचाने की कोशिश की। उनके प्रयासों के बावजूद, वह 50 फीट से अधिक की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसके कूल्हे में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को पुलिस ने तुरंत बॉवरिंग अस्पताल पहुंचाया।

वृद्धाश्रम में बुजुर्ग दंपत्ति मृत पाए गए

एक अन्य खबर में, बेंगलुरु के एक वृद्धाश्रम में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने जानकारी दी किमृतकों की पहचान कृष्णमूर्ति (81) और उनकी पत्नी राधा (74) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलू से घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दंपति इससे पहले 2021 में ब्यातारायणपुरा स्थित एक वृद्धाश्रम में रहे थे, लेकिन 2023 में अपने बेटे के पास रहने के लिए लौट आए। उन्हें हाल ही में जेपी नगर स्थित वृद्धाश्रम में रहने के लिए भेज दिया गया था, जहां यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

रूस के निजी दौरे पर शशि थरूर, प्रिमाकोव रीडिंग्स क्या है, जहां विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से की मुलाकात

"मरने के बाद दफनाना मत...", गंगा में अस्थि विसर्जन करने अमेरिका से पूरा परिवार पहुंचा पटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत