1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप से हिल गई भारत के इस प्रदेश की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

भूकंप से हिल गई भारत के इस प्रदेश की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

 Published : Dec 27, 2024 10:11 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 10:11 pm IST

बीते बुधवार को हरियाणा में भूकंप के झटके लगने से लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। वहीं, अब शुक्रवार को देश के एक और हिस्से में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया है।

भूकंप से हिली धरती।- India TV Hindi
भूकंप से हिली धरती। Image Source : INDIA TV

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस कारण लोगों में अक्सर खौफ का माहौल रहने लगा है। शुक्रवार को एक बार फिर से भारत के एक प्रदेश में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई है। दरअसल, शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि ये भूकंप कितनी तीव्रता का था और इसका केंद्र कहां था।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर जम्मू कश्मीर में आए इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र प्रदेश के बारामूला जिले में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। दी गई जानकारी की मुताबिक, ये भूकंप शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को रात के 9 बजकर 6 मिनट पर आया है। अब तक क्षेत्र से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

हरियाणा में भी आया था भूकंप

इससे पहले बुधवार को हरियाणा में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया था। राज्य में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी। वहीं, इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।  सात दिसंबर को जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी। पिछले महीने 18 नवंबर को भी कच्छ में चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप की घटनाएं हाल के दिनों में काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से दहली हरियाणा की धरती, घबराए लोग घरों से बाहर निकले

गुजरात में एक महीने में तीन बार आया भूकंप, जानिए क्या है इसकी वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत