1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. भूकंप के झटकों से दहली हरियाणा की धरती, घबराए लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के झटकों से दहली हरियाणा की धरती, घबराए लोग घरों से बाहर निकले

 Published : Dec 25, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 02:44 pm IST

हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

haryana earthquake- India TV Hindi
हरियाणा में भूकंप में झटके Image Source : INDIA TV

हरियाणा में बुधवार को भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के हल्के झटके आमतौर पर क्षेत्र में कोई बड़ी समस्या नहीं पैदा करते, लेकिन सुरक्षा के लिए भूकंप संबंधी सावधानियों का पालन करना हमेशा जरूरी है।

12 नवंबर को भी आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 12 नवंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था।

यह भी पढ़ें-

भूकंप के झटकों से कांपी गुजरात के कच्छ की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

गुजरात में एक महीने में तीन बार आया भूकंप, जानिए क्या है इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।