1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के इस राज्य में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई तीव्रता

भारत के इस राज्य में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई तीव्रता

 Published : Apr 29, 2026 08:51 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 09:08 pm IST

ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई है। बुधवार को आए इस भूकंप के कारण कई इलाकों में हलचल महसूस हुई है।

odisha kalahandi earthquake- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार शाम एक मध्यम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसने आसपास के इलाकों में लोगों को कुछ देर के लिए दहशत में डाल दिया। यह भूकंप 29 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजकर 42 मिनट पर आया, जब लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। भारत की आधिकारिक भूकंप निगरानी संस्था राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र कालाहांडी क्षेत्र में 19.729° उत्तर अक्षांश और 82.599° पूर्व देशांतर पर स्थित था।

कम गहराई वाला था भूकंप 

भूकंप की गहराई जमीन के अंदर लगभग 24 किलोमीटर बताई गई है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में “शैलो डेप्थ” यानी कम गहराई वाला भूकंप कहा जाता है। ऐसे भूकंप आमतौर पर सतह के करीब होते हैं, इसलिए इनके झटके ज्यादा स्पष्ट और तेज महसूस होते हैं, खासकर केंद्र के आसपास के इलाकों में। जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप पापड़ाहांडी से करीब 45 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया। इस वजह से पापड़ाहांडी से लेकर धर्मगढ़ इलाके के बीच कुछ हिस्सों में भी लोगों ने झटके महसूस किए।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने भी इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार को ये भूकंप शाम को 7 बजकर 42 मिनट पर आया था।

घरों से बाहर निकल आए लोग

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके अचानक महसूस हुए, जिससे कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की कंपन महसूस की गई। 4.1 तीव्रता का भूकंप सामान्य तौर पर ज्यादा विनाशकारी नहीं होता, लेकिन इसकी कम गहराई के कारण इसका असर आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा महसूस किया जा सकता है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नागालैंड, असम और मेघालय तक कांपी धरती, घरों से निकले लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत