1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईडी ने 5 शहरों के 15 स्थानों पर की छापेमारी, 1392 करोड़ के बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला

ईडी ने 5 शहरों के 15 स्थानों पर की छापेमारी, 1392 करोड़ के बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 18, 2024 10:55 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 11:10 am IST

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में छापेमारी की है। बता दें कि 1392 करोड़ रुपये के घोटाले से यह मामला जुड़ा हुआ है। यह छापेमारी विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार व अन्य के खिलाफ की जा रही है।

ED raids 15 places in 5 cities the case is related to bank scam of Rs 1392 crore- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में रेड की है। ईडी ने 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को लेकर 5 शहरों में 15 स्थानों पर छापेमारी की है। यह रेड महेंद्रगढ़ के एमएलए रावदान सिंह और उनके परिवार व अन्य के खिलाफ की जा रही है। दरअसल मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड कंपनी जो कि एमएलए रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी है। उसके जरिए 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया, जिसे वापस नहीं लौटाया गया। सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में ईडी ने इस मामले में अलग से पीएमएलए के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

विधायक रावदान सिंह के घर ईडी की रेड

बता दें कि ईडी की टीम ने महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ईडी की टीम के साथ सुरक्षाकर्मियों को भी देखा गया था। बता दें कि रावदान सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान रावदान सिंह को भिवानी से टिकट दिया था। लेकिन उन्हें भाजपा के उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उनको टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस में काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था। बता दें कि हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं रावदान सिंह।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी

हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए सबी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि राज्य में इस बार कांग्रेस पार्टी पिछली बार की तुलना में मजबूत नजर आ रही है। लेकिन विधायक रावदान सिंह के जरिए किए गए बैंक धोखाधड़ी का मुद्दा गरमा सकता है। बता दें कि इस रेड के बाद भाजपा कांग्रेस के खिलाफ हरियाणा विधानसभा चुनाव में मोर्चा खोल सकती है। लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ सीट से रावदान सिंह सिंह हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी मजबूत नजर नहीं आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत