1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सत्ता जाते ही मुश्किल में फंसे केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन, ED ने घर पर कर दी रेड, क्या है मामला?

सत्ता जाते ही मुश्किल में फंसे केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन, ED ने घर पर कर दी रेड, क्या है मामला?

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 27, 2026 08:23 am IST,  Updated : May 27, 2026 02:57 pm IST

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन मुश्किल में हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सीएमआरएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत ईडी की टीमें उनके घर पहुंचीं हैं।

ed raid in kerala Pinarayi Vijayan house- India TV Hindi
पिनराई विजयन के घर पर ईडी की रेड। Image Source : PTI

केरल से बुधवार को बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर पर रेड डाली है। इसके साथ ही राज्य में 12 अन्य जगहों पर भी ईडी की रेड जारी है। अधिकारियों ने बताया है कि ये कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राज्य में PMLA के प्रावधानों के तहत परिसरों पर तलाशी जारी है और इनमें केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का घर भी शामिल है। 

कोर्ट ने खारिज की थी CMRL की याचिका

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के घर और 12 अन्य स्थानों पर ईडी की छापेमारी हो रही है। कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में वीना थैक्कंदियिल (विजयन की बेटी) से जुड़े एक्सालॉजिक-CMRL मामले के सिलसिले में छापेमारी जारी है। कल हाई कोर्ट ने CMRL-एक्सालॉजिक सौदे के मामले में ईडी की जांच के खिलाफ दायर की गई CMRL की याचिका को खारिज कर दिया था।

यहां समझें पूरा केस

दरअसल, PTI के मुताबिक, ईडी का आरोप है कि प्राइवेट कंपनी CMRL ने साल 2018 से 2019 के बीच पिनराई विजयन की बेटी वीना थैक्कंदियिल की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। दावा किया गया है कि इस IT कंपनी ने CMRL को कोई सर्विस भी नहीं दी थी। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए साल 2024  में PMLA के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद CMRL ने ईडी के इस एक्शन के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनके द्वारा ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें- जब बिल्डर ग्रुप्स पर ED ने की छापेमारी, 21 लाख रुपये फेंके गए बालकनी से, सड़क पर बिखरीं 500-500 की गड्डियां

ED ने बीते साल कितने अरब रुपये की संपत्ति अटैच कर दी? आंकड़ा जानकर हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत