1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ED ने इस केस में पूछताछ के लिए भेजा समन

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ED ने इस केस में पूछताछ के लिए भेजा समन

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 16, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 10:15 pm IST

ED ने रॉबर्ट वाड्रा को ब्रिटेन में रह रहे हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Robert Vadra ED Sanjay Bhandari CASE- India TV Hindi
रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने भेजा समन। Image Source : PTI

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को संजय भंडारी केस में फिर से समन भेजा है। ईडी ने वाड्रा को केस के बारे में पूछताछ के लिए कल का समन भेजा है। आपको बता दें कि पिछले मंगलवार को भी ED ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था लेकिन तब वाड्रा ने पूछताछ ज्वाइन नहीं की थी। इस कारण अब ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है और वाड्रा को 17 जून को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है।

ED रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी

दरअसल, ये पूरा मामला संजय भंडारी केस से जुड़ा हुआ है जो कि एक हथियार सलाहकार है और ब्रिटेन में रहा है। संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। इस केस की जांच PMLA के तहत की जा रही है। इससे पहले वाड्रा को 10 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वाड्रा ने नौ जून को उनमें फ्लू जैसे लक्षण की बात कही थी और प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड जांच कराई थी।

क्या है संजय भंडारी केस?

दरअसल, ईडी ने आरोप लगाया है कि "संजय भंडारी ने साल 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित घर खरीदा था। इस घर का रिनोवेशन रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार कराया गया था और उन्होंने ही इसके लिए धन मुहैया कराया था।" हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को खारिज किया है और इस बात से इनकार कर दिया है कि उनके पास प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लंदन में कोई संपत्ति है। उन्होंने आरोपों को ‘राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

अभी कहां है संजय भंडारी?

साल 2016 में इनकम टैक्स ने दिल्ली में छापेमारी की थी। इस दौरान संजय भंडारी लंदन भाग गया था। PTI के मुताबिक, ब्रिटेन की एक अदालत ने हाल ही में भंडारी को भारत सरकार द्वारा प्रत्यर्पण मामले में बरी करने के खिलाफ देश के उच्चतम न्यायालय अपील करने की अनुमति की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इस कारण भंडारी को भारत लाए जाने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है।

ये भी पढ़ें- अब कैसी है सोनिया गांधी की तबियत? सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

एयर इंडिया के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत