1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब कैसी है सोनिया गांधी की तबियत? सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

अब कैसी है सोनिया गांधी की तबियत? सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 16, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 02:39 pm IST

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी को रविवार रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अब अस्पताल ने सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के चलते रविवार शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई। 

जानिए किस चीज का चल रहा इलाज?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बयान के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, 'उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल (रविवार) रात नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।'

शिमला के IGMC अस्पताल में भी गई थी सोनिया गांधी

बता दें कि बीते 9 जून को उनका इसी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट हुआ था। इसी टेस्ट के दो दिन पहले, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद सोनिया गांधी की शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में कुछ जांच की गई थी।

कई बार खराब हो चुकी है सोनिया गांधी की तबीयत

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ सालों में कई बार खराब हुई है। इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वह कई बार रूटीन चेकअप के लिए भी अस्पताल जाती रहती हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत